LLM Kya Hai? करियर,योग्यता,फीस,सीलेबस,जॉब सैलरी पूरी जानकारी

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

LLM Course Details In Hindi : इस पोस्ट में जो छात्र लॉ यानी जजमेंट की पढाई पूरा करना चाहते है और उनको नहीं पता की LLM Kya Hai और कानून की दुनिया में अपना मुकाम हासिल करके करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले (LLB) यानी बैचलर ऑफ लॉ करने की जरूरत होती है, फिर वह चाहे तो कानून की पढाई कर अच्छे मुकाम पर काम कर सकते है। लेकिन कुछ छात्र अधिक जानकारी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं या सीधा कहें तो वे मास्टर डिग्री लेने की सोच रखते है।

यदि आपने (एलएलबी) बैचलर ऑफ लॉ को पास कर लिया है, और अब आगे एलएलएम कोर्स करना चाहते है। तो यह पोस्ट आपके लिये काफी उपयोगी साबित हो सकता हैं, क्योकि इस लेख में हम इसी (LLM कोर्स) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

इस लेख में हम आपको- एलएलएम क्या होता है,(LLM Kya Hai), LLM के लिये योग्यता, LLM कितने साल का होता है, एलएलएम की फीस कितनी है, LLM करने के लिए कितने परसेंट चाहिए, एलएलएम करने के फायदे, LLM के बाद क्या करे और LLM के बाद करियर विकल्प आदि के बारे में विस्तार से बताने वाले है तो लेख को लास्ट तक जरूर पढ़े।

यदि आप इस लेख को पूरा अन्त तक पड़ते है तो LLM कोर्स क्या है आप अच्छे से समझ जायेंगे। और साथ ही यह कोर्स आप करे या नही इसका सही निर्णय ले पाएंगे। तो चलिए अब एलएलएम क्या है इसे विस्तारपूर्वक से समझे।

LLM Kya Hai

एलएलएम कोर्स क्या है (LLM Kya Hai)

कोर्स का नामLLM (एलएलएम)
फुल फॉर्ममास्टर ऑफ लॉ
डिग्रीपोस्टग्रेजुएट (स्नातकोत्तर)
कोर्स की अवधि2 वर्ष
कोर्स करने की आयुकोई आयु सीमा नहीं
कोर्स करने के लिये योग्यता50 से 60% अंकों के साथ एलएलबी/बीए एलएलबी की डिग्री
प्रवेश प्रक्रियायोग्यता / प्रवेश परीक्षा आधारित
प्रवेश परीक्षाएंCLAT PG, AILET, LSAT,  MHCET, AP LAWCET
औसत फीस50 हजार से 5 लाख प्रति वर्ष
औसत वेतन5 से 20 लाख प्रति वर्ष
रोजगार कानूनी सहायक, कॉर्पोरेट वकील, अधिवक्ता, कॉर्पोरेट कानूनी आदि।

LLM का पूरा नाम Latin Legum Magister होता है और इसे (Master Of Law) भी कहा जाता है। LLM कोर्स कानून में Postgraduate Degree (स्नातकोत्तर डिग्री) है, जिसे पूरा करने में 2 साल का समय लगता हैं। इसमे चार सेमेस्टर होते है। जिन्होंने एलएलबी कोर्स पूरा कर लिया है एलएलएम उन छात्रों के लिए सबसे बेहतरीन कोर्स है,इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप अंतर्राष्ट्रीय कानून, कॉर्पोरेट कानून, व्यापार कानून या आपराधिक कानून जैसी चीजों में महारथ हासिल कर सकते हैं।

LLM Karne Ke Liye Qualification

इस कोर्स को करने के लिये आपको Graduation Complete करना होना, इसके साथ ही आपके पास (LLB) में 45% से ज्यादा मार्क्स होना चाहिए, तभी आप इस मास्टर कोर्स को कर सकते है। तो अगर आप LLM किसी प्रसिद्ध कॉलेज से करना चाहते है, तो आपके पास कम से कम LLB में 55% या उससे ज्यादा मार्क्स होने चहिये। इस कोर्स की अवधी 1 से 2 साल तक होती है।

LLM Specialization In Hindi

LLM में विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञताएं प्रदान की जाती है, नीचे एलएलएम द्वारा प्रदान की गई कुछ Specialization दी गई है।

  1. साइबर लॉ
  2. प्राइवेट एंड पब्लिक इंटरनेशनल लॉ
  3. फैमिली लॉ
  4. लेबर लॉ एंड एंप्लॉयमेंट लॉ
  5. ट्रांसनेशनल लॉ
  6. इंटेलेकुलेट प्रॉपर्टी लॉ (IPR)
  7. ह्यूमन राइट्स लॉ
  8. क्रिमिनल लॉ
  9. कांस्टीट्यूशन लॉ
  10. मैरीटाइम लॉ
  11. कॉरप्रेट लॉ
  12. बिज़नेस लॉ

LLM Ke Liye Entrance Exams

Master Of Laws Program प्रवेश पाने से पहले एक entrance exam को क्लियर करना होगा जो इस प्रकार है –

▪︎ CLAT
▪︎ AILET
▪︎ AIBE
▪︎ AMU
▪︎ CUSAT
▪︎ SET
▪︎ LPU NEST
▪︎ LSAT

एलएलएम एंट्रेंस एग्जाम पास करने के लिए पढ़ाई कैसे करें?

LLM मे प्रवेश पाने के लिए आप इसकी Prepration कैसे कर सकते है, और पास होकर एक अच्छे University मे Admission ले सकते है। Prepration के लिए निचे कुछ टिप्स दिए जा रहे है जिसे आप ध्यान पूर्वक पढ़कर अच्छे मार्क्स के साथ पास हो सकते है।

पढाई जल्दी शुरू करें – LLM के प्रवेश परीक्षा की तैयारी जल्द से जल्द बिना समय बर्बाद किये शुरु का देनी चाहिए। जल्दी शुरू करने से छात्रों को सभी महत्वपूर्ण विषयों को कवर करने में मदद मिलती है, और फिर से पाठ्यक्रम को रिवीजन करने का समय मिल जाता है।

पेपर पैटर्न का ज्ञान होना – प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण LLM के प्रवेश परीक्षा के पेपर पैटर्न को अच्छे तरह से समझना जरुर है।

कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान – हमे अपने कमजोर विषयों पर विशेष जोर और Daily Practice के साथ, ध्यान बिंदुओं को ध्यान में रखकर आपको एक टाईम टेबल तैयार करनी चाहिए, और उम्मीदवार को टाईम टेबल का पालन करना चाहिए।

कोचिंग क्लास – प्रवेश परीक्षा को क्लीयर करने के लिए एक कोचिंग क्लास मे ऐडमिशन ले लेना चाहिए। कोचिंग क्लास मे एक टीचर कमजोर छात्रों पर ध्यान केंद्रित कराने में मदद करेगा।

अभ्यास जरूर करे – परीक्षा से पहले Practice और Revise करना चाहिए, इससे आपको परीक्षा से एक दिन पहले दबाव महसूस नही होगा।

मॉक टेस्ट में भाग जरूर ले – परीक्षा को सही तरीके से लिखने और यह आपको खुद के आंकने में मदद करेगा, इसके लिए आपको मॉक टेस्ट में भाग जरूर ले इससे आपको अपने कमजोर विषय को पहचानने मे मदद मिलेगी।

LLM Me Kitne Subject Hote Hai

एलएलएम में कितने सब्जेक्ट होते हैं इसकी जानकारी आपको निचे विस्तार से बताया गया है जो इस प्रकार से है-

LLM Labour Law

  1. श्रम कल्याण से संबंधित कानून
  2. औद्योगिक संबंधित कानून
  3. तुलनात्मक सार्वजनिक कानून
  4. सामाजिक सुरक्षा संबंधित कानून

LLM Human Rights

  1. मानवाधिकारों कर्तव्यों की अवधारणा
  2. मानवाधिकार आपराधिक न्याय
  3. अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून
  4. भारत में मानवाधिकारों का संवैधानिक शासन
  5. आत्मनिर्णय का अधिकार
  6. शरणार्थी कानून

LLM corporate Law

  1. बैंकिंग और वित्त कानून
  2. कानूनी संदर्भ में वित्तीय मॉडल और डेरिवेटिव
  3. पूंजी बाजार का यूरोपीय कानून
  4. यूरोपीय खरीद कानून
  5. अंतर्राष्ट्रीय कर कानून के सिद्धांत
  6. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और कानून

LLM International Law

  1. तुलनात्मक सार्वजनिक कानून
  2. अंतर्राष्ट्रीय कानून अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  3. अंतर्राष्ट्रीयकृत दुनिया में कानून और न्याय
  4. अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवतावादी कानून
  5. अंतर्राष्ट्रीय विवाद समाधान निकाय
  6. समुद्र, वायु और अंतरिक्ष का नियम
  7. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और न्यायाधिकरण

LLM Bussiness Law

  1. बिजनेस लॉ
  2. भारत में कानून और सामाजिक परिवर्तन
  3. औद्योगिक और बौद्धिक संपदा कानून
  4. आर्थिक उद्यमों का कानूनी विनियमन
  5. न्यायिक प्रक्रिया
  6. बीमा कानून

LLM Intellectual Property Rights

  1. उन्नत आईपी मुद्दे
  2. अनुसंधान परियोजना
  3. कॉपीराइट और डिजाइन कानून
  4. बौद्धिक संपदा का अवलोकनआईपी और लाइसेंसिंग का व्यावसायीकरण
  5. पादप प्रजनकों के अधिकार
  6. अंतर्राष्ट्रीय और तुलनात्मक आईपी कानून
  7. पारंपरिक ज्ञान और जैव विविधता

LLM Taxiation Law

  1. कराधान के सामान्य सिद्धांत
  2. अप्रत्यक्ष कर कानून
  3. कर मुकदमेबाजी
  4. अंतर्राष्ट्रीय कराधान
  5. कॉर्पोरेट टैक्स
  6. प्रत्यक्ष कर कानून

LLM Constitutional Law

  1. न्यायिक प्रक्रिया
  2. भारतीय संवैधानिक कानून नई चुनौतियां
  3. भारत में कानून और सामाजिक परिवर्तन
  4. संविधानवाद: बहुलवाद और संघवाद

LLM Maritime Law

  1. समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा
  2. समुद्री बीमा नीतियां और प्रथाएं
  3. समुद्री विवाद निपटान
  4. समुद्री कानून और व्यवहार
  5. समुद्री क्षेत्राधिकार
  6. समुद्री पर्यावरण कानून और प्रथाएं

LLM Environmental Law

  1. पर्यावरण संरक्षण और सामान्य नागरिक, आपराधिक कानून
  2. पर्यावरण कानून में उभरते मुद्दे
  3. भारत में जल, वायु, पर्यावरण का संरक्षण
  4. पर्यावरण कानून की प्रकृति और दायरा
  5. अंतर्राष्ट्रीय कानून और पर्यावरण संरक्षण
  6. भारतीय संविधान के तहत पर्यावरण का संरक्षण

LLM 2 वर्ष का कोर्स होता है, जिसम 4 सेमेस्टर होते है, जिनकी जानकारी नीचे दिए गए है-

सेमेस्टर Iसेमेस्टर II
संवैधानिक कानून- Iसंवैधानिक कानून- II
कानूनी सिद्धांत- Iकानूनी सिद्धांत- II
अनुसंधान पद्धतिकानून और सामाजिक परिवर्तन
सेमेस्टर IIIसेमेस्टर IV
औद्योगिक संबंधों से संबंधित कानूनऔद्योगिक चोटों और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कानून
श्रम कल्याण से संबंधित कानूनसेवा विनियम से संबंधित कानून

LLM Ke Liye Best College

  • वीआईटी लॉ स्कूल, चेन्नई
  • वीआईटी यूनिवर्सिटी, चेन्नई
  • जेएलयू स्कूल ऑफ लॉ, भोपाल
  • (एनएलयू), हैदराबाद
  • (आईसीएफएआई) लॉ स्कूल, हैदराबाद
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई
  • आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (एआईएल), मोहाली
  • इंडियन लॉ सोसाइटी लॉ कॉलेज, पुणे
  • तमिलनाडु डॉ अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, चेन्नई
  • इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (आईआईएल), इंदौर
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • विश्वकर्मा विश्वविद्यालय, पुणे
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बैंगलोर

जरूरी दस्तावेज़ एलएलएम में ऐडमिशन के लिए

  • 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट।
  • चरित्र प्रमाण पत्र।
  • कास्ट सर्टिफिकेट (वैकल्पिक)।
  • प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र।
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • मार्कशीट और एलएलबी की डिग्री।

LLM Ke Baad Job Option

  • समाचार पत्र
  • न्यायतंत्र
  • निजी प्रैक्टिस
  • बिक्री कर और उत्पाद शुल्क विभाग
  • बैंकों
  • व्यापारिक घराने
  • शैक्षिक संस्थान
  • कानूनी स्थिरता
  • समाचार चैनल

LLM Ke Baad Kya Bante Hai

आप इस कोर्स को करने के बाद क्या बन सकते है, उनके बारे मे हम जान लेते है।

  • नोटरी
  • कानूनी दस्तावेज़ समीक्षक
  • शपथ आयुक्त
  • विधिक परामर्शक
  • कानूनी सहयोगी
  • प्रोफ़ेसर
  • धोखाधड़ी अन्वेषक
  • सलाहकार
  • मजिस्ट्रेट
  • वकील
  • ट्रस्टी
  • न्यायाधीश

जॉब देने वाली कंपनी एलएलएम के बाद

  1. वित्त कंपनियां
  2. सलाहकारी फर्में
  3. मीडिया और मनोरंजन घर
  4. राजनीतिक दलों
  5. इंजीनियरिंग फर्म
  6. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां
  7. विश्वविद्यालय और कॉलेज
  8. कॉर्पोरेट व्यवसाय
  9. बहुराष्ट्रीय कंपनियां

LLM Ke Baad Salary

LLM कोर्स करने के बाद सैलरी कितनी मिल सकती है, यह भी जान लेते है की एलएलएम करने के बाद आपको कितनी सैलरी मिल सकती है।

यदि आप कोर्स कुशलता पूर्वक पूरा कर लेते है, तो आपको सैलरी अलग अलग प्रदान की जाएगी, जैसे अगर आप एक वकील के रूप में कार्य करते है तो आपको 5 लाख से लेकर 8 लाख तक की वेतन प्रति वर्ष मिल सकती है, वही अगर आप एक जज के पद पर कार्य करते है तो आपको वेतन के रूप में 10 लाख से लेकर 18 लाख तक या इसके बीच मिलता है। वही आपको नोटरी में 3 से 5 लाख और प्रोफेसर के पद पर 5 से 8 लाख प्रति वर्ष तक मिल सकती है।

FAQ-एलएलबी कोर्स से सम्बंधित कुछ प्रश्न

LLM का फुल फॉर्म क्या होता है?

Ans: LLM का फुल फॉर्म (Latin Legum Magister) होता है, और इसे हम Master Of Law भी कहते है।

LLM कितने साल का होता है?

Ans: LLM कोर्स 1 से 2 साल का होता है।

क्या एलएलबी के बिना एलएलएम कर सकते हैं?

Ans: नही, एलएलएम करने के लिये उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री का होना जरुरी है।

क्या हम एक साल का एलएलएम कर सकते हैं?

Ans: LLM एक वर्ष का होता है, लेकिन कुछ कॉलेज इसे दो या अधिक वर्षों तक स्थगित कर देते हैं।

LLM की फीस कितनी है?

Ans: एलएलएम में लगने वाली फीस लगभग 45 हजार से लेकर 2 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है।

एलएलबी कोर्स वीडियो के माध्यम से समझे

निष्कर्ष-

आशा करता हु आपको एल एल एम क्या है /LLM Kya Hai/LLM course kya hai के बारे में आपको अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी जो भी छात्र अपना करीयर कानून के छेत्र में बनाना चाहते है उनके लिए यह कोर्स बेस्ट है।

वही यह कोर्स भारत में काफी लोकप्रिय कोर्स है जिसे ज्यादा से ज्यादा छात्र इस कोर्स को करना पसंद करते है आज आपने इस पोस्ट में जाना LLM course details in Hindi.

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करें धन्यवाद।

Leave a Comment